फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिता ने शराब पीने पर डांटा तो युवक ने लगा लिया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित बहरामपुर में ऑफिस से शराब पीकर घर लौटे बेटे को पिता ने डांट दिया। बेटे को पिता की डांट इतनी नागवार गुजरी कि कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सुबह साढ़े तीन बजे आत्महत्या की जानकारी हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 11 बजे के आसपास युवक की मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन

बहरामपुर निवासी अवधेश शर्मा (26) नोएडा स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते थे और रविवार की रात करीब 10 बजे घर ड्यूटी से लौटे। अवधेश शर्मा के बड़े भाई आकाश शर्मा ने बताया कि देरी से घर लौटने और शराब पीने पर उनके पिता सत्यपाल शर्मा ने अवधेश को डांट दिया। अवधेश अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब साढ़े तीन बजे जब आकाश शर्मा ने खिड़की से झांककर अवधेश को देखा तो वह कमरे की छत पर लगे फंदे से लटका था। आकाश शर्मा ने परिजनों को जगाया और डायल 112 पर सूचना देकर दरवाजा तोड़कर छोटे भाई को फंदे से नीचे उतारा। अवधेश शर्मा को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आकाश शर्मा ने बताया कि अवधेश की पत्नी दोनों बेटों को लेकर तीज और रक्षा बंधन के त्योहार के चलते अपने मायके खुर्जा गई हुई थी। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें