फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भोवापुर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला, पत्नी-प्रेमी समेत 6 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर इलाके में 23 मई को घर में विकास का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी लक्ष्मी उर्फ इच्छा, उसके प्रेमी अभिषेक, सास शीला, ससुर खूबचंद, साली ज्योति और साले नर्वेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरेली के कुल्छा गांव निवासी राम गोपाल ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे विकास की शादी भोवापुर निवासी लक्ष्मी उर्फ इच्छा से हुई थी। शादी के बाद विकास पत्नी के साथ भोवापुर में ही रहने लगा था। उन्हें पता चला कि लक्ष्मी के अभिषेक से प्रेम संबंध हैं। विकास ने इसका विरोध किया तो लक्ष्मी और उसके परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे।
राम गोपाल का आरोप है कि लक्ष्मी और उसके घरवाले विकास से लगातार रुपयों की मांग करते थे। पैसे न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे। शादी में उन्होंने लक्ष्मी को 15 लाख रुपये के गहने दिए थे। इसके बाद विकास के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराकर समझौते के नाम पर 3 लाख रुपये और वसूल लिए।
विज्ञापन

23 मई को विकास का शव उसके कमरे में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना और वसूली से तंग आकर विकास को आत्महत्या के लिए उकसाया गया।


पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि, 6 पर केस दर्ज

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विकास की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर के आधार पर पत्नी लक्ष्मी उर्फ इच्छा, सास शीला, ससुर खूबचंद, साली ज्योति, साला नर्वेश और प्रेमी अभिषेक के खिलाफ कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें