फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। प्रेम नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक युवक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का कुंडी निकालकर दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर में आइसा मस्जिद के पास एक युवक के फंदा लगाने की सूचना पर लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि तौफीक मूल निवासी अलीगढ़ ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कुंडी निकालकर पुलिसकर्मी कमरे में दाखिल हुए तो वह फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने उसे नीचे उतारकर तत्काल 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि घटनास्थल का फील्ड यूनिट से निरीक्षण कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तौफीक लोनी के प्रेमनगर में अपनी पत्नी सहाना और तीन बच्चों में दो लड़की एक लड़का के साथ रहते थे। यहां रहकर वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। हादसे के दौरान पत्नी सहाना और बच्चे कमरे से बाहर थे। सुबह करीब दस बजे युवक बाहर से घर लौटकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें