फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गे-डेटिंग एप के चक्कर में युवक बना शिकार: घर बुलाकर दोस्तों संग पीटा, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, की ये मांग

Thu, 23 Nov 2023 05:54 PM IST
अनुज कुमार मुनीश शर्मा, अमर उजाला, इंदिरापुरम

सार

इंदिरापुरम में गे-डेटिंग एप से चेट कर युवक को घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। वसुंधरा सेक्टर 14 में अपने घर ले जाकर युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर पीटा और ऑनलाइन पैमेंट से हजारों रुपये एठे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम के प्रताप विहार के रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति को गे-डेटिंग एप से चेट कर युवक ने वसुंधरा सेक्टर 14 में अपने घर बुलाया। पांच दोस्तों के साथ मिलकर पीटा और जबरन अश्लील वीडियो बनाए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर क्रेडिट कार्ड से दो बार में 20,476 रुपये पेटीएम कर लिए। व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन

घर बुलाकर युवक की पीटा
व्यक्ति ने बताया कि पिछले दिनों मोबाइल में ग्रिंडर गे व लेसबियन एप इंस्टाल की थी। कई लोगों से चेट होने लगी। एक युवक ने चेट के माध्यम से बुधवार को अपने घर मिलने के लिए बुला लिया। व्यक्ति बुधवार सुबह दस बजे सेक्टर 14 में अटलांटिका अस्पताल पहुंचा और वहीं अपनी बाइक खड़ी कर दी। युवक की स्कूटी पर बैठकर सेक्टर 14 में उसके घर पहुंच गया। परिजन के बारे में युवक ने माता पिता के बाहर गए होने की बात कही। इसी बीच दूसरे कमरे से युवक के पांच दोस्त आए और सभी ने व्यक्ति की पिटाई करनी शुरू कर दी। 

कपड़े उतरवाकर बनाई वीडियो, मांगे 50 हजार
युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर जबरन कपड़े उतार दिए। युवक ने अश्लील वीडियो बनाई। फिर दूसरी वीडियो में डरा धमकाकर खुद से घर आने और पिटाई नहीं करने बात बोलते हुए वीडियो बनाई। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। फिर पर्स निकालकर क्रेडिट कार्ड से 10234-10234 रुपये पेटीएम में ट्रांसफर कर लिए। रुपये मिलने पर कपड़े व मोबाइल लौटा दिया। दो युवक स्कूटी पर बिठाकर अटलांटा अस्पताल छोड़ दिया। व्यक्ति ने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन

पत्नी से लड़ाई होने पर डाउनलोड की एप
व्यक्ति ने बताया कि तीन चार माह से पत्नी से झगड़ा चल रहा है। इस बीच वह डेटिंग एप से जुड़कर खाली समय में चेटिंग करने लगा। हाल में अपनी मां के बीमार होने पर परेशान है। इंदिरापुरम के एक निजी अस्पताल में अपनी मां के भर्ती होने के दौरान अस्पताल में रूक रहा था। अस्पताल में समय ज्यादा मिलने के कारण देर रात तक चेट करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें