फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योगी राज में सुधर जाओ, वरना जाओगे जेल्र’

Mon, 01 May 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
नोटिस बोर्ड पर बेनामी पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात कही तो जनता में भी जोश आने लगा है। सोमवार को जीडीए के नोटिस बोर्ड पर एक बेनामी पत्र चस्पा हुआ तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जीडीए वीसी को संबोधित इस बेनामी पत्र में चेतावनी भरे लहजे में लिखा गया है कि ‘भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को आदेश करो कि लोगों के लंबे समय से लटके काम सकारात्मक सोच के साथ बिना रिश्वत लेकर करें, वरना जेल जाएंगे और काली कमाई भी छिन जाएगी।

पत्र में लिखा है कि योगी जी के राज में सुधर जाओ’। पत्र लिखने वाले ने इस पत्र की कॉपी जीडीए अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री को भी भेजी है। ऐसे में जीडीए अधिकारियों ने भी इस पर तत्काल संज्ञान लिया। इस पत्र पर जीडीए के कई विभागों के अफसरों के हस्ताक्षर है। यानी इन विभागों में भी यह पत्र सर्कुलेट हो चुका है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद किसी ने यह पत्र नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया। इसे देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस पत्र को पढ़ने के लिए भीड़ लग गई। हालांकि जीडीए अधिकारी अब ऐसे पत्र की जानकारी से इंकार कर रहे हैं, लेकिन सोमवार को यह पत्र चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें