फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाईसीएन ए टीम ने 78 रन से जीता एकदिवसीय मैत्री मैच

विज्ञापन
नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में क्रिकेट खेलते प्रतिभागी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला क्रीड़ा भारती ने अंडर-12 व 13 का एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें वाईसीएन ए व बी टीम ने प्रतिभाग किया। वाईसीएन ए ने 78 रन से मैत्री मैच जीता। सर्वाधिक रन व दो विकेट लेने पर जैनुल को मैन ऑफ दा मैच चुना गया।
विज्ञापन

यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित हुए एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच का क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने शुभारंभ किया। इसके बाद वाईसीएन ए के कप्तान जैनुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। वाईसीएन ए की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए। जैनुल ने सर्वाधिक 40 रन, प्रिंस ने 36 और रेयांश ने 31 रनों का योगदान दिया। वाईसीएन बी के गेंदबाज प्रशांत ने चार और दक्ष व उदयन ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईसीएन बी शुरुआत से ही लड़खड़ाने लगी। वाईसीएन बी की टीम 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें श्यान ने 30, प्रकाश ने 18 और दक्ष ने 17 रन का योगदान दिया। वाईसीएन ए के गेंदबाज ऋषभ व प्रभात ने चार-चार और जैनुल ने दो विकेट लिए। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि सर्वाधिक रन व दो विकेट लेने पर वाईसीएन ए के कप्तान जैनुल को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका में सनी व नोमान मालिक और स्कोरर शिवम रहे। इस दौरान कविश, डीके, एकांश, सक्षम, अहमद, मयंक आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें