खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में आयोजित भागवत कथा सुनाते पंडित अरविंद कृष्ण शास्त्री। संवाद
खुर्जा जंक्शन। प्रसादी नगर कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को कथा व्यास ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया। संकीर्तन में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
कथा व्यास पंडित अरविंद कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे। द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं।
इस बात को सुनकर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। वो अपने आप को आपका मित्र बता रहा है। अपना नाम सुदामा बता रहा है। जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने नाम सुना प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की ओर भागे।
सुदामा को महल ले जाकर उनका अभिनंदन किया। खेमकरन, प्रमोद, मनवीर समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।