गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव सरूरपुर में निर्माण कार्य करने के दौरान करंट लगने से मजदूर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मथुरा जनपद निवासी जगदीश चंद पिछले काफी समय से क्षेत्र के गांव सरूरपुर में निर्माण कार्य कर रहे हैं। मंगलवार को वह निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान वह छत के पास से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह झुलस गए। चीख सुनकर आसपास काम कर रहे उनके साथियों ने उन्हें वहां से हटाया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों न प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया है। जहां उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।