फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जान से मारने की नीयत से युवक पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में बाल कटवाने आए पड़ोसी जनपद निवासी युवक पर उसी के गांव के रहने वाले दूसरे युवक ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से आठ राउंड फायरिंग कर दी। इसमें युवक बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी युवक हवाई फायरिंग कर आराम से टहलते हुए वहां से चला गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव भडौली निवासी शिवम ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे वह क्षेत्र के गांव नानपुर के मुख्य बाजार में बाल कटवाने आया था। जहां दुकान के बाहर बैठकर वह अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान गांव भडौली के ही रहने वाले तीन युवक बाइक से दुकान के बाहर पहुंचे। इनमें से एक युवक पिस्टल लेकर उसके पास पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने के इरादे से पिस्टल से उस पर गोली चला दी। गोली चलने पर वह बेंच से उठकर भागा, लेकिन आरोपी ने एक के बाद एक करीब आठ राउंड फायर उस पर किए। पीड़ित का कहना है कि फायरिंग से वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से दूसरे युवकों के साथ बाइक पर बैठकर चला गया। आरोपी के जाने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। वहीं, फायरिंग की घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कराई जा रही है। आरोपी और उसके साथियों की तलाश का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें