फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में नाला और सीवर निर्माण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में सड़क, नाला और सीवर निर्माण का कार्य गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है। लंबे समय से यहां के लोग इन कार्यों को कराने के लिए प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन

जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि खसरा संख्या 96 और 97 नंदग्राम स्थित नए भूखंडों के लिए नाले का निर्माण व नूरनगर क्षेत्र में 24 मीटर चौड़ी सड़क के साथ नाला और सीवर लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा सिकरोड के निकट 45 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य के अंतर्गत 500 मीटर लंबाई में सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही मेनहोल और नाला निर्माण का कार्य भी चल रहा है।
यह सड़क भविष्य में प्रमुख संपर्क मार्ग के रूप में विकसित होगी। वहीं, भट्ठा नंबर-5 तक 30 मीटर चौड़े सड़क के निर्माण के साथ-साथ अविवादित भूमि पर नाला निर्माण का कार्य निरंतर प्रगति पर है। श्रीराम हाइट्स के सामने 380 मीटर लंबाई में 45 मीटर चौड़े सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें