फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी एप पर निवेश कराकर 35.70 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों ने गोविंदपुरम के मुरुगेश सिंह पी से 35.70 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को एसबीआई सिक्योरिटीज कंपनी के नाम के फर्जी पोर्टल पर निवेश कराकर ठगी की। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुरुगेश सिंह पी के मुताबिक एक नवंबर 2025 की दोपहर को उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को एसबीआई सिक्योरिटीज का रिलेशनशिप मैनेजर बताकर अपना नाम माला तोडरवाल बताया। माला तोडरवाल ने एचएनआई ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश करने पर लाभ दिलाने का वादा किया। साथ ही एसबीआई सिक्योरिटीज के कस्टमरकेयर आदि के नंबर भी साझा किए। ठगों ने पीड़ित को एसबीआई स्टडी एक्सचेंज ग्रुप से जोड़ा। जहां उन्हें ट्रेडिंग और आईपीओ की बाबत जानकारी दी गई। ग्रुप में महिंदर सिंह नाम का सदस्य ठगों की हर बात का सपोर्ट करता था। ठगों ने पीड़ित को गुजरात किडने आईपीओ और मॉर्डन टैक्नोलॉजी आईपीओ में निवेश कराया। पीड़ित ने कई दिनों तक ठगों के बताए बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की। इसके बाद उन्होंने कुछ धनराशि निकालने का प्रयास किया तो असफल रहे। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने सेबी पोर्टल पर जांच पड़ताल की तो उनका बैंक अकाउंट ही उसमें पंजीकृत नहीं था। ऐसे में उन्हें ठगों के जाल का पता चला। पीड़ित के मुताबिक साइबर ठगों ने उनसे 35.70 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें