फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाएं खोलेंगी कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महिलाओं को रोजगार मिले और वहा आत्मनिर्भर बन सकें इसके लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कैंटीन खुलवाने के आदेश हैं। शासन ने सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक क्षेत्र, सरकारी कार्यालयों में कैंटीन बनवाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी की तरफ से सभी विभागों को पत्र भेजा जा रहा है। सभी विभागों को स्थान चिह्नित करके उसकी जानकारी देनी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए जगह-जगह कैंटीन खोली जाएंगी। शासन के आदेश के बाद डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन, औद्योगिक क्षेत्र, मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, लोनी तहसील, मोदीनगर तहसील, लोनी का संयुक्त अस्पताल, रोडवेज बस अड्डे सहित अन्य सरकारी विभागों में जहां कैंटीन नहीं हैं वहां के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। जिलाधिकारी की तरफ से सभी विभागों के पास स्थान चिह्नित करने के लिए यह पत्र भेजा जा रहा है। जहां-जहां निशुल्क स्थान मिल जाएगा वहां महिलाओं की कैंटीन खुलवाई जाएगी। इससे पहले विकास भवन परिसर सबसे पहली कैंटीन खुली थी जो पिछले पांच छह वर्षों से संचालित हो रही है। उसके अलावा महिला अस्पताल, एमएमजी अस्पताल सहित अन्य कई स्थानों पर कैंटीन खोली गई हैं। कैंटीन संचालित करने वाली महिलाएं अब लखपति दीदी की श्रेणी में आ गई हैं। डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा भी ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं में भी महिलाओं के लिए दुकानें खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं।



इनसेट:
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बने उत्पादों को एक प्लेटफार्म मिल सके इसके लिए विकास भवन परिसर में दुकानें बनाई गई हैं। इन दुकानों में महिलाओं के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा विकास भवन में ही एनआरएलएम शोरूम तैयार किया गया है जिसमें फार्मर प्रोड्यूसर आॉर्गेनाइजेशन (एफपीओ) सहित महिलाओं के उत्पाद रखे गए हैं। इसमें मसालों, अनाज की बिक्री सहित महिलाओं के बनाए जूट के बैग, कपड़े, कान्हा जी की पोशाक, मिट्टी के बर्तन सहित आर्टिफिशियल ज्वैलरी आदि भी बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें