फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमने गला घोंटकर मारा': 'मकान मालकिन की हत्या की, फिर बैग में भरा शव', दंपती ने बिना पछतावे के कबूला जुर्म

Thu, 18 Dec 2025 07:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसीपी नंदग्राम ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
हत्यारोपी पति-पत्नी और मृतका दीपशिखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ओरा कायमेरा सोसाइटी के फ्लैट में एक महिला का शव लाल रंग के बैग में मिला। महिला की पहचान सोसाइटी के ही अन्य फ्लैट में रहने वाली दीपशिखा शर्मा के रूप में हुई है। महिला की हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उनके ही किरायेदार दंपती पर है, जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्यारोपियों के कबूलनामे का वीडियो सामने आया है, जिसमें पति अजय गुप्ता और पत्नी आकृति गुप्ता चेहरे पर बिना किसी शिकन के अपना जुर्म कबूल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

एसीपी नंदग्राम ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 11.15 बजे थाना नंदग्राम पर हत्या की सूचना मिली थी। थाना नंदग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ में पाया गया कि उमेश शर्मा कि पत्नी दीपशिखा शर्मा निवासी एम-105 ओरा कायमेरा सोसाइटी राजनगर एक्सटेंशन में अपने दूसरे फ्लैट पर किराया लेने गयी थी। 


 

वह देर रात्रि तक वह नहीं पहुंचीं तो उनकी मेड को शक हुआ और वह उस फ्लैट में गई। संदिग्धता के आधार पर उस घर की तलाशी ली, जहां पर एक लाल बैग में दीपशिखा शर्मा के शव को बरामद किया गया है। अजय गुप्ता एवं आकृति गुप्ता पुलिस हिरासत में हैं। परिवारजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

किराया वसूलने गई थीं दीपशिखा
अब तक की जांच में सामने आया है कि जब दीपशिखा किराया वसूलने गई थीं, तब झगड़े के दौरान दीपशिखा ने अजय के हाथ पर काट लिया। यह देखकर पत्नी आकृति ने चुन्नी से दीपशिखा का गला घोंट दिया। इसके बाद अजय ने प्रेशर कुकर के ढक्कन से सिर पर जोरदार हमला कर दिया। जिससे दीपशिखा लहूलुहान हो गईं। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को कपड़े में लपेटकर बैग में डाला और उसे बेड के अंदर रख दिया।

'दीपशिखा कहती थीं कि तुम कहीं नहीं जाओगी'
हत्या के बाद पति अजय गुप्ता और पत्नी आकृति ने कहा कि मकान मालकिन दीपशिखा परेशान करती थीं। आकृति ने कहा कि 'दीपशिखा उनसे कहती थीं कि तुम कहीं जाओगी नहीं, कुछ सामान नहीं लाओगी... खाना नहीं खाओगी। हमारा खाना-पीना मुश्किल कर दिया था।'
विज्ञापन

हत्यारोपी अजय बोला- हमने चुन्नी से गला घोंटा है
हत्यारोपी अजय ने कहा, निकलना-बैठना हमारा मुश्किल कर दिया था। जब उससे सवाल पूछा गया कि कब आई थीं आपके पास? अजय और आकृति ने कहा कि आज शाम को आई थीं। फिर जब पूछा गया कि कैसे मारा आपने? दोनों ने बड़े आराम से कहा कि हमने चुन्नी से गला घोंटा है। इसके बाद हत्यारोपी युवक बोला- मैं स्वीकार करता हूं कि मैंने मारा है, पत्नी की गलती नहीं है। इतना सुनकर पत्नी कहती है हम साथ थे, आप अपने पर मत लो। हम साथ थे गला घोंटकर मारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें