फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ महारथी पुलिस की खुली पोल: DCP के सामने किसी दरोगा पर कोक नहीं हुई पिस्टल तो करता रहा जोरआजमाइश; Video

Wed, 17 Dec 2025 09:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर

सार

डीसीपी ग्रामीण ने थाने पर तैनात दारोगाओं से हथियारों के विषय में पूछा। कुछ दरोगाओं से सरकारी पिस्टल कोक करने के लिए कहा। पिस्टल कोक करने में दरोगाओं के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन
डीसीपी के निरीक्षण में पुलिस की खुली पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुठभेड़ महारथी उत्तर प्रदेश पुलिस की बुधवार को डीसीपी ग्रामीण के थाना निरीक्षण के दौरान पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान थाने में तैनात दारोगाओं को पिस्टल कोक करने में जोरआजमाइश करनी पड़ी। किसी दरोगा से पिस्टल कोक नहीं हुई तो किसी पिस्टल ने ठीक से काम नहीं किया। इसे लेकर डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने कड़ी नारजगी जताई।

विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी बुधवार दोपहर निवाड़ी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। डीसीसी ने सीसीटीएनएस, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और जीडी व प्रभारी कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। थाने के अभिलेखों की जांच और हथियारों की गुणवत्ता को परखा। 

डीसीपी ग्रामीण ने थाने पर तैनात दारोगाओं से हथियारों के विषय में पूछा। कुछ दरोगाओं से सरकारी पिस्टल कोक करने के लिए कहा। पिस्टल कोक करने में दरोगाओं के पसीने छूट गए। एक दरोगा से पिस्टल कोक नहीं हुई तो जबकि एक पिस्टल खोलने के लिए दरोगा को जोरआजमाइश करनी पड़ी। 
विज्ञापन

पास खड़े पुलिसकर्मियों ने दरोगाओं का मार्गदर्शन भी किया मगर दरोगा फिर भी सफल नहीं हुए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने मुठभेड़वीर उत्तर प्रदेश पुलिस पर खूब तंज कसे। डीसीपी ने थाने की साफ-सफाई और व्यवस्था को देखकर एचएचओ निवाड़ी जयपाल सिंह की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें