फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्चों को कमरे में बंद कर भांजे के साथ गई महिला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने दोनों बच्चों को कमरे में बंद करके चली गई। पति ने अपने भांजे पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर दो दिन तक चक्कर कटवाने और कार्रवाई न करने का आरोप है। मामला 13 जुलाई से 15 जुलाई के बीच का है। पीड़ित की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह किराये के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। 2 जुलाई को उनका सगा भांजा घर घूमने के लिए आया था। बताया कि 13 जुलाई को वह मजदूरी करने चले गए और जब लौटे तब कमरे के अंदर से बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला और पत्नी की खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि जब वह खोड़ा थाने पहुंचे तब पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। दो दिन से लगातार वह थाने-चौकी पहुंच रहे थे लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की। 15 जुलाई को पीड़ित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करके पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद मामला देर रात दर्ज हुआ। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, आरोपी के मोबाइल नंबर भी ट्रेस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें