फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरे कृष्णा, हरे कृष्णा के बोल से गूंजी टीएचए की गलियां...

विज्ञापन
शालीमार गार्डन स्थित शिव चौक के मां जगदंबा मंदिर से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकालने से पहले हवन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे... दोपहर बाद इस नाम से टीएचए की गलियां गूंज उठी। बृहस्पतिवार को टीएचए में राजेंद्र नगर, खोड़ा और वैशाली में धूमधाम से भगवान के जयकारों और भजनों के साथ जगन्नाथ यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-2 डी स्थित जगन्नाथ कल्चर सोसायटी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई। इसके बाद वैशाली के विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए सेक्टर-3 एफ स्थित मौसी-मां का घर (प्राचीन शिव मंदिर) पहुंची। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भगवान जगन्नाथ के रथ का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सेक्टर-3 विनोद शर्मा, भाजपा नेता धर्म ठाकुर, सुभाष सिंह, समाजसेवी अमित गोयल, संतोष महाशास्त्रों, पीके जैन, उमेश परिडा, सुधांशु, विश्वजीत महापात्रो, सुनील दत्त शर्मा, नरेश तोमर, अमित पंडित, रोशन उपाध्याय, लव उपाध्याय समेत सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर शालीमार गार्डन स्थित जगदंबा मंदिर पर महाप्रभु जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा की पूजा आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। पूजा में क्षेत्र में रह रहे उड़ीसा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा की पूजा भी उड़ीसा से आए आचार्यों ने विधिपूर्वक पूरा करवाई इस मौके पर पार्षद राजीव भाटी, अमूल दल, शशिकांत, सुनील जायसवाल, स्टालिन, वर्धन मिन, केतन मिश्रा व युग गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन स्थित शिव चौक के मां जगदंबा मंदिर से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकालने से पहले हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें