फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मानसिक तनाव में महिला ने 18वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
सोसायटी में खड़ा पुलिस का वाहन।
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी में शुक्रवार की सुबह महिला ने 18वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही महिला रेनू दुआ की मौत हो गई। नंदग्राम पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन


चार्म्स कैसल सोसाइटी में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे 18वीं मंजिल से कूदकर रेनू दुआ (45) पत्नी मदनलाल दुआ ने आत्महत्या कर ली। रेनू दुआ के बेटे हितेश दुआ ने बताया कि वह मूलरूप से दिल्ली की गीता काॅलोनी निवासी हैं और करीब छह माह पूर्व ही चार्म्स कैसल सोसायटी के फ्लैट संख्या 1805 में किराये पर रहते हैं। बताया कि दिल्ली में एक स्टूडियो में फोटोग्राफर का काम करते हैं, शुक्रवार की सुबह वह काम पर चले गए।
बताया कि उनकी मां रेनू दुआ मानसिक रोग से बीमार थीं और दिल्ली स्थित जैन हॉस्पीटल में उनका उपचार चल रहा था। मां की बीमारी के चलते पिता ने नौकरी छोड़ दी थी और कई वर्षों से पत्नी की देखभाल कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह मदनलाल दुआ किसी काम में व्यस्त हो गए। इस दौरान रेनू दुआ ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन




युवक ने लगाई फांसी

नंदग्राम थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर अटोर निवासी अमन कुमार (20) पुत्र ब्रह्मपाल सिंह ने गुरुवार की रात अपने ही कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उन्हें आत्महत्या के कारणों का पता नहीं है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें