गाजियाबाद। कविनगर जोन में नगर निगम की फर्जी पर्ची काटकर वसूली का मामला सामने आया है। नगर निगम जोनल कार्यालय की ओर से इस संदर्भ में पुलिस को पत्र लिखकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है।
कविनगर जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि जन कल्याण सुधार समिति के अध्यक्ष जयकिशन ने आठ जनवरी को पत्र सौंपकर मामले की जानकारी दी थी। पत्र में बताया गया था कि वार्ड 18 शास्त्रीनगर रजापुर में रेहड़ी, सब्जी लगाने वाले लोगों से निगम के नाम पर पर्ची काटकर वसूली की जा रही है। प्रत्येक ठेले से 15 रुपये की वसूली की जा रही है। इसको संज्ञान में लेते हुए जोनल प्रभारी की ओर से कविनगर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मामले की जांच करने को कहा।
उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से ऐसे किसी भी ठेके का आवंटन नहीं किया गया है और न ही किसी को नगर निगम की ओर से पर्ची काटकर वसूली के लिए रखा गया है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पत्र संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल