मोदीनगर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ इकाई (एंटी करप्शन) की टीम ने शनिवार दोपहर मुरादनगर थाने में पचास हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला दरोगा प्रिया सिंह और हेड कांस्टेबल शाहिद अली को डीसीपी ग्रामीण ने निलंबित कर दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ इकाई (एंटी करप्शन की टीम दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद शनिवार को अपने साथ ले गई थी।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ इकाई (एंटी करप्शन) की टीम ने मुरादनगर थाने की पिंक बूथ प्रभारी प्रिया सिंह और हेड कांस्टेबल शाहिद अली को जनपद हापुड़ के गांव खड़खड़ी निवासी लेखपाल रजनीश त्यागी से पचास हजार रुपये रिश्वत लेते हुए शनिवार को रंगेहाथ पकड़ लिया था। डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।