फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी में मिला बस दर्द: गैर समुदाय के युवक से ऑनलाइन प्यार और निकाह, फिर शुरू हुआ यातनाओं का सिलसिला

Wed, 18 Nov 2026 05:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

महिला ने पति, सास और खालू पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि गैर समुदाय के युवक से निकाह के बाद उन्हें मारपीट कर कार व गहने मांगे गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्रांतर्गत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई प्रेम कहानी और निकाह का अंत प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न के साथ हुआ है। युवक व युवती दोनों अलग-अलग समुदाये से हैं। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मसूरी थाना क्षेत्र के आइडियल कॉलेज के पास, आकाश नगर निवासी युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से गैर समुदाय के युवक निवासी ग्राम रसूलपुर सिकरोडा, मसूरी से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने अपनी मर्जी से 3 जुलाई 2025 को निकाह कर लिया, जिसका निकाह नामा पीड़िता के पास है। 

Trending Videos

पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पीड़िता की सास द्वारा उसे कम दहेज लाने का ताना दिया जाने लगा। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और कीमती गहनों की मांग कर रहे थे। जब पीड़िता ने अपनी असमर्थता जताई, तो पति और सास ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में यह भी बताया गया है कि इस उत्पीड़न में  उसके पति का खालू भी शामिल है, जो पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे तलाक देने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का कहना है कि पिछले लगभग 3 महीने से पति ने उससे बोलचाल भी बंद कर रखी है। पीड़िता चंचल कश्यप ने कोतवाली मसूरी पुलिस से गुहार लगाई है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपीगण पति, सास व पति के खालू निवासीगण ग्राम सिकरोड़ा मसूरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें