फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मॉल में एस्केलेटर से गिरी महिला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल में एक महिला एस्केलेटर (स्वचलित सीढ़ियां) से अचानक गिर गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो और मॉल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बृहस्पतिवार को तेजी से वायरल हुई। वीडियो में महिला के साथ मौजूद व्यक्ति बचाने के लिए खींचातानी करता भी दिख रहा है। गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि मामले की पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


वायरल हुई वीडियो में एक महिला, मॉल की स्वचालित सीढ़ियों से नीचे गिरती दिखाई दे रही है। 12 फरवरी की सुबह वायरल वीडियो वायरल में यह भी कहा गया कि सीढ़ियों में करंट लगा और महिला गिर गई। दोपहर में कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें महिला एक व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरे में व्यक्ति, महिला को खींचकर एस्केलेटर की तरफ ले जाता दिखा है। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को उठाया। सोशल मीडिया पर क्लब का एक बिल भी वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला और उसका साथी क्लब से करीब 12 हजार रुपये का सामान लेकर बाहर निकले थे। हालांकि वायरल वीडियो, बिल और फुटेज की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें