फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरेलू कलह के बाद महिला ने पिया तेजाब, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। घरेलू विवाद के चलते प्रेम नगर कॉलोनी निवासी नाजिम की पत्नी गुलनाज ने तेजाब पी लिया। शोर मचने पर परिवार के लोग व पड़ोसी दौड़े और तुरंत महिला को दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रेम नगर कॉलोनी में नाजिम परिवार के साथ रहते हैं। उनकी शादी गुलनाज से करीब छह वर्ष पहले हुई थी। पुलिस की पूछताछ में नाजिम ने बताया कि सोमवार सुबह पत्नी से घरेलू बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुलनाज ने घर के शौचालय में रखा तेजाब पी लिया। जब उन्होंने पत्नी की चीख सुनी तब वह दौड़े और पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले गए। महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों की तरफ से अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें