फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खाते से निकाले 2.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन के खोड़ा थानाक्षेत्र स्थित दीपक विहार निवासी भरत राम का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने तीन बार में 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं लिंकरोड थानाक्षेत्र के साइट चार निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव के चालू बैंक खाते से ओवरड्राफ्ट कर ठगों ने पहले उनके बचत खाते में रकम ट्रांसफर की और उसके बाद एक लाख रुपये किसी तीसरे खाते में स्थानांनतरित कर दिए। मैसेज मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला। दोनों मामलों में पुलिस ने 21 दिसंबर की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में कारोबारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 27 सितंबर को उनके ओवरड्राफ्ट खाते से बचत खाते में 50,000 रुपये स्थानांनतरित किए। कुछ देर बाद ही जालसाजों ने 50,000 रुपये एक्सेलोरा ट्रेडिंग प्राइवेट के खाते में भेज दिए। 28 सितंबर को इसी तरह ठगों ने दोबारा 50 हजार रुपये निकाल लिए। 24 अक्तूबर को जब उन्होंने ओवरड्राफ्ट खाता चेक किया तब ठगी का पता चला। बताया कि जिन फर्म के खातों में रकम भेजी गई है उनसे किसी भी तरह का लेनदेन नहीं है। 25 अक्तूबर को उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की थी। वहीं दूसरे मामले में भरत राम ने बताया कि 13 नवंबर को उनका फोन साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसकी वजह से वह न तो मैसेज पर क्लिक कर पा रहे थे और न ही कुछ शेयर। ठगों ने तीन बार में उनके बैंक खाते से 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने तुरंत साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि दोनों मामलों की जांच साइबर सेल कर रही है। व्यापारी के खाते से जिन्हें रकम पहुंची है उन फर्मों का पता सत्यापन कर नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें