फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: बाबूगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, महिला की मौत और दो लोग घायल

Sun, 12 May 2024 10:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला

सार

दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


गांव मुजफ्फरा-बागढ़पुर निवासी नितिन अपनी पत्नी रजनी(30) के साथ रविवार शाम बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ जा रहा था। इसी दौरान गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी मोनू भी बाइक पर सवार होकर हरियाणा से घर लौट रहा था। गांव मुदाफरा गेट के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

महिला रजनी की गंभीर हालत को देखते हुए लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें