फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में शुक्रवार दोपहर घर की छत पर धूप में बैठी महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। बंदरों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


एक्सटेंशन-दो निवासी अलका शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे घर की छत पर धूप में बैठी हुई थीं। अचानक बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। शोर भी मचाया लेकिन बंदर नहीं गए और महिला को काटकर चुटहाल कर दिया। उन्होंने बताया कि यहां आए दिन बंदर लोगों पर हमला करते रहते हैं। कई बार घर के अंदर घुसकर काफी नुकसान करते हैं। निवासियों का कहना है कि बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। इसकी नगर निगम व वन विभाग में कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कपड़े भी उठाक कर ले जाते हैं। इससे काफी नुकसान हो रहा है। खासकर बच्चों को बाहर व छत पर भेजने से भी डर लगता है। वहीं लोगों का कहना है कि नगर निगम व वन विभाग में शिकायत की है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें