साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग में जली कार।
साहिबाबाद। फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग धीरे-धीरे सुलगी, लेकिन जब तक लोगों को इसका पता चला तब तक लपटें पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले चुकी थीं। फैक्टरी में हुए धमकों की आवाज सुनकर तड़के करीब 4:30 स्थानीय लोगों की नींद टूटी। लपटें देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन मकानों से गैस सिलिंडर बाहर निकाले और दूर परिवार के साथ जाकर लोग खड़े हो गए। हालांकि किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन आग से आसपास के घरों में शीशे टूटने समेत अन्य कई तरह का नुकसान हुआ है। करीब दो घंटे तक लोग दहशत में रहे और पूरी तरह आग बुझने के बाद घरों में लौटे।
-
फैक्टरी से सटे मकान में रहती हैं बुजुर्ग रजनी
फैक्टरी के पास के मकान में बुजुर्ग रजनी, बेटे कपिल और अखिल, दो पुत्रवधू और 9 माह की पोती के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात परिवार के लोग सो रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे अचानक तेज धमाके हुए। घबराकर सभी लोग उठे तो आग लगने का पता चला। तुरंत ही दोनों बेटे, उन्हें पुत्रवधू और बच्ची को घर से बाहर निकाला। इसके बाद रसोई में रखे घरेलू गैस सिलिंडर को ले जाकर आग से दूर रखा। आग की लपटें घर की पिछली दीवार तक पहुंच चुकी थीं। उन्होंने बताया कि यदि दमकल विभाग के काम में थोड़ी भी देर होती तो आग घर तक पहुंच जाती। मकान की दीवार से ही फैक्टरी परिसर में व्यावसायिक जनरेटर रखा था जो जल चुका था। दीवार में एसी के आउटर भी आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि एसी में ब्लास्ट नहीं हुआ।
दो घंटे तक दहशत में रहे 20 परिवार
अखिल ने बताया कि आग हादसे से करीब 20 परिवार दो घंटे तक बुरी तरह दहशत में रहे और लोग एक दूसरे जानकार के सुरक्षित होने की कुशलक्षेम में पूछते रहे। आग पर काबू पाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।