फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूध कारोबारी 12 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, आरोपियों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। गनौली गांव निवासी ओमकार उर्फ ओमन की बरामदगी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष हैं और जल्द ही पंचायत का फैसला लिया है। वहीं, मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी मोहित और गौरव को पुलिस ने रिमांड पर पूछताछ की जाएगी कि ओमकार को कहां फेंका गया था।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस की टीम करीब एक सप्ताह से ओमकार की बरामदगी के लिए नहर मेरठ से अलीगढ़ तक तलाश कर चुकी है, लेकिन उनका पता नहीं चला है। वहीं, दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मिलने वाले अज्ञात शवों की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस ने इन सभी थानों में ओमकार की फोटो भेजी है। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित और गौरव का कोर्ट से रिमांड लिया है अब उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं, मामले में पुलिस से बचकर भागे 50 हजार के तीन इनामी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। गौरतलब है कि गनौली गांव के दूध कारोबारी ओमकार उर्फ ओमन (45) को 30 मई की सुबह खड़खड़ी अंडरपास पर कार सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर अगवा कर लिया था। डेयरी संचालक के भाई सुरेंद्र ने गांव में रहने वाले मोहित, गौरव, सौरभ, गोपाल और उसके फुफेरे भाई के खिलाफ गोलियां मारकर अपहरण करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस दो मुख्य आरोपियों समेत 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें