फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खाते से 3.72 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने हिंडन विहार निवासी आमिर सैफी के मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से साइबर ठगों ने 3.72 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हिंडन विहार में रहने वाले आमिर सैफी ने बताया कि उन्हें एक कॉलर ने कॉल कर लिंक डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही उन्होंने लिंक डाउनलोड किया तो उनका मोबाइल हैंग हो गया। जिसके बाद उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से तीन लाख 72 हजार 350 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि कंप्यूटर संसाधनों से संम्पत्ति हड़पने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें