फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ईंट से पीटकर युवक की हत्या, खाली प्लाट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के आकाश विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम खाली प्लाट में अबरार की ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर अबरार का घर है। एक दिन पहले वह घर से मोबाइल लेने की बात कहकर निकला था। अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा परिजनों ने अंकुर विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शव के पास से नशे की वस्तु और आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।
विज्ञापन

जब्बार गार्डन आकाश विहार कॉलोनी थाना अंकुर विहार में अबरार (34) परिवार के साथ रहते थे। वह घर के नीचे वाले फ्लोर पर पोछा बनाने का कारखाना चलाते थे। मंगलवार शाम उनका शव घर से 200 मीटर की दूरी पर खाली प्लाट में मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि अबरार के परिजनों से पूछताछ की गई है।
परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। चेहरे, गर्दन और छाती पर चोट के निशान मिले हैं। पास में खून से सनी हुई ईंट भी मिली है। अबरार की पत्नी ने बताया कि उनके पति बुधवार दोपहर घर से 5 हजार रुपये लेने के बाद मोबाइल ख्ररीदने की बात कहकर निकले थे। पत्नी ने बताया कि देर रात वह अपने पति को फोन करती रही लेकिन, फोन नहीं मिला। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

-नहीं मिला मोबाइल, दोपहर तक था ऑन-
पत्नी ने पुलिस को बताया कि शाम से ही वह अबरार को कॉल कर रही थीं मगर, फोन नहीं रिसीव हो रहा था। मंगलवार दोपहर तक भी ऑन था। वह परिजनों के साथ अबरार की तलाश कर रही थीं। हालांकि गुमशुदगी के 24 घंटे बीतने पर भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें