फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 11 हजार दीप जलाकर की विश्व शांति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। कनौजा गांव में चल रहे तीन दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ समापन रविवार को हो गया। तीसरे दिन भी श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला में पहुंचकर आहुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से न केवल वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद भी समस्त क्षेत्र को प्राप्त होता है। इस तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन शैली के बारे में प्रेरित किया गया।
आयोजित गीत-संगीत और भजन कार्यक्रम के माध्यम से पूरा गांव आध्यात्मिक माहौल में डूब गया। पावन गायत्री महायज्ञ का समापन समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद भंडारा आयोजित किया गया। इसमें लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण करने के लिए दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव,आयुध निर्माणी कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार, डॉ. अनुज त्यागी, हिना गुप्ता, नवीन गहलोत, विमल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें