गाजियाबाद। गोमती एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से तीन घंटे 38 मिनट की देरी से आई। इसको यहां दोपहर में 2:13 पर पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर 5:51 पर पहुंची। कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस सवा चार घंटे, दिल्ली सहारनपुर मेमू 40 मिनट, हजरत निजामुद्दीन गाजियाबाद ईएमयू 35 मिनट, शालीमार मलानी एक्सप्रेस आधा घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पांच घंटे 20 मिनट, जम्मू तवी एक्सप्रेस 35 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। सवेरे भी मुरादाबाद गाजियाबाद मेमू अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से आई। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास चल रहा है। जो देरी से चल रही हैं, उनमें जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा।