फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार सत्यापन के लिए चलेगा ‘अपना पड़ोसी’ अभियान

Tue, 18 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 किराएदार के तौर पर यहां कोई आतंकी या नक्सली तो नहीं रह रहा है। इसके मद्देनजर ‘अपना पड़ोसी’ के नाम से सत्यापन के लिए पुलिस जल्द ही अभियान चलाएगी। यह जानकारी नए एसएसपी दीपक कुमार ने दी।
विज्ञापन


पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए एसएसपी ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग और पुलिस का मनोबल बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ाने और पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार की उनकी कोशिश होगी।

इसकेअलावा दिल्ली की तर्ज पर ट्रैफिक में सुधार किया जाएगा। ट्रैफिक सबसे बड़ी समस्या है। इसकेलिए लोगों और स्टूडेंट्स को जागरूक किया जाएगा। सबसे पहले पुलिसकर्मियों के खिलाफ ही अभियान चलेगा। पहले पुलिस सुधरेगी, तभी जनता को सुधार पाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा गाजियाबाद से ही सीखा। वह यहां करीब 17 महीने रहे। इस दौरान सीओ मोदीनगर, इंदिरापुरम और सीओ फर्स्ट रहे। उन्हें गैलेंट्री अवार्ड भी यहां की बेहतर काम करने पर मिला।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में क्षेत्र के हिसाब से पुलिसिंग होनी चाहिए, क्योंकि यहां केलोगों की मानसिकता अलग-अलग है। टीएचए के लोग अलग तरीके से सोचते हैं, वहीं शहर और देहात की अलग प्राथमिकताएं हैं।

बता दें कि नोएडा में छह नक्सली पकड़े गए हैं, जो बड़ी वारदात की फिराक में थे। उनके साथियों की तलाश में खोड़ा भी दबिश दी गई थी। गाजियाबाद में भी कई ऐसे कालोनियां हैं, जहां ऐसे लोगों के छिपे होने का अंदेशा रहता है। इसी वजह से किराएदारों के सत्यापन का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें