फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए बनेगा विश्राम स्थल

Sun, 05 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
shivratri - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर निगम इस बार कांवड़ यात्रियों को विश्राम स्थल का तोहफा देगा। जीटी रोड पर अर्थला के सामने 10 हजार वर्ग मीटर के एरिया में विश्राम स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अवस्थापना फंड से इस विश्राम स्थल का निर्माण कराने के लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


आचार संहिता हटने के बाद होने वाली अवस्थापना फंड की बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।हज हाउस की पार्किंग के लिए दी गई जमीन पर नगर निगम सदन में हंगामा हुआ तो महापौर ने कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम स्थल बनवाने का प्रस्ताव रखवाया था। आपसी सौहार्द की मिसाल पेश कर सदन में इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पास कर दिया गया था।

बीते दिनों महापौर अशु वर्मा और नगरायुक्त अब्दुल समद ने अर्थला के सामने खाली पड़ी करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन कांवड़ियों के विश्राम स्थल के लिए चिह्नित कर दी थी। अब इस पर निर्माण शुरू किया जाएगा। महापौर अशु वर्मा का कहना है कि अवस्थापना फंड से 10 हजार वर्ग मीटर एरिया की बाउंड्रीवॉल कराई जाएगी।
विज्ञापन


कांवड़ियों के लिए इस पर टीनशेड डाले जाएंगे और टॉयलेट्स बनाए जाएंगे, ताकि सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान उनके ठहरने का इंतजाम हो सके। विश्राम स्थल में बैठने के लिए बेंच, लाइटें और मोबाइल चार्जिंग का इंतजाम भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही विश्राम स्थल के लिए आरक्षित की गई जमीन का समतलीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें