फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 कालोनियों में रहेगा बिजली कट

Thu, 01 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंदग्राम, पटेल नगर और एसेंट फीडर से जुड़ी 24 से अधिक कालोनियों को दो दिन बिजली संकट झेलना पड़ेगा। पावर कारपोरेशन तीन और चार दिसंबर को 400 केवी अटौर से इंदिरापुरम लाइन के लिए तार खींचने का काम करेगा। कान्हा उपवन सब स्टेशन के तीन फीडरों में शनिवार और रविवार को सात घंटे का शट डाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन


नंदग्राम, पटेलनगर और एंसेंट फीडर से जुड़ी कालोनियों में सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। इन फीडरों से जुड़ी कालोनियों नंदग्राम, राजनगर एक्सटेंशन, सिहानी, घूकना, हिंडन विहार, पटेल नगर द्वितीय, शिब्बनपुरा, पटेल मार्ग, उदल नगर, कैला भट्टा, इस्लाम नगर, बोंझा,

छोटा कैला के साथ ही राजनगर एक्सटेंशन की विभिन्न सोसायटी में वीवीआईपी, हिमालय बिल्डर, यूनिनव हाइट्स, माया मार्बल, एसेंट बिल्डर्स, एससीसी बिल्डर्स सहित सहित अन्य इलाकों में भी आपूर्ति ठप रहेगी। वीकेंड पर सुबह से ही बिजली नहीं होने की वजह से लोगों सप्ताह भर के काम निपटाने में दिक्कत पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एसबी यादव ने बताया कि तार खींचने का काम वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन की ओर से किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें