शराब की लत के कारण पति ने कामकाज बंद कर दिया तो पत्नी ने परिवार का जिम्मा संभालने के लिए पढ़ाई कर नौकरी करने का निश्चय किया। इसके बाद पति को बिना बताए बीए में दाखिला करा लिया।
अब पति को इसकी जानकारी मिली तो उसने पत्नी से तलाक मांग लिया है। मामला जब कविनगर थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाली 12वीं पास युवती की शादी 12 साल पहले कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले युवक से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं।