बहन ने भाई को दी थी जानकारी
उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी दिसंबर 2012 में आरोपी से हुई थी। दोनों वर्तमान में सिहानी गेट के पटेलनगर में रह रहे थे। उनके मुताबिक बहन इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, पति जिसका विरोध करता था और उसके चरित्र पर शक करता था। बहन ने कई बार फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी थी।
'डंडे से बहन को पीटता था जीजा'
भाई का आरोप है कि आरोपी अक्सर शराब पीकर उनकी बहन के साथ मारपीट करता था और शराब के लिए रुपये मांगता था। रुपये नहीं देने पर डंडे से पीटता था। उन्होंने बताया कि बहन ने पिटाई से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्य भी उन्हें दिखाए थे। आरोप है कि नौ सितंबर को भी उसे पीटा गया था। इसके बाद बहन ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सोशल मीडिया अकाउंट की जांच
एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि विवाहिता के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी पति अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पति से पूछताछ के बाद भी कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी।