फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोवंश को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो घायल

विज्ञापन
मोदीनगर। खंजरपुर गेट के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार। स्रोत: वीडियोग्रौब - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़-मोदीनगर मार्ग स्थित गांव खंजरपुर गेट के समीप सोमवार रात बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे एक कार मोदीनगर से हापुड़ की तरफ जा रही थी। कार जैसे ही हापुड़ मार्ग स्थित गांव खंजरपुर गेट के समीप पहुंची, तभी एक बेसहारा गोवंश कार के सामने आए गया। बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक और उसका साथी घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारण हापुड़ मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने कहा कि घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें