फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा विधिक प्रचार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद सिंह रावत ने मंगलवार को प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी देगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आम लोगों तक न्याय की पहुंच को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सभी जनपद में अत्यधिक प्रचार वाहन की व्यवस्था की गई है। इसमें ही मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद सिंह रावत ने विधिवत पूजन किया और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया। इसके माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल संरक्षण, वरिष्ठ नागरिक अधिकार तथा सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद सिंह रावत ने कहा कि प्रचार वाहनों के संचालन से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों में गति आएगी और पात्र लाभार्थियों का समय से पंजीकरण एवं लाभ प्रदान करना और अधिक सम हो सकेगा। इस अवसर पर एडीजे प्रथम निरंजन चंद पाण्डेय, संजय सिंह आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें