फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शोर करने से रोका तो युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। सुभाष पार्क निवासी सत्येंद्र सिंह ने खोड़ा कॉलोनी निवासी छह लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को नामजद करते हुए जांच शुरू की है। आरोप है कि पीड़ित ने घर के पास शोर कर रहे युवकों को रोक-टोक की थी। इस पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


सत्येंद्र ने बताया कि छह जनवरी की रात करीब 7ः30 बजे उनके घर के पास लगभग 8-10 युवक शोर-शराबा कर रहे थे। जब उन्होंने शोर न करने के लिए युवकों से रोक-टोक की तो आरोपियों ने उनसे गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट भी करने लगे। विवाद होने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद सभी युवक मौके से भाग निकले।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाष पार्क निवासी वीरपाल, राजा, प्रदीप, पवन रावत, अमन व एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें