वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत दिनदहाड़े ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है। लालकुंआ राधा विहार कॉलोनी निवासी प्रेमपाल पुत्र दाताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे अपना ई-रिक्शा लेकर बम्हैटा से लाल कुआं की ओर जा रहा था। रास्ते में जब वह एचपी पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर अपना ई-रिक्शा खड़ा करके लघु शंका करने गया, तभी ई-रिक्शा में बैठी सवारियां मौके का फायदा उठाकर ई-रिक्शा चोरी कर ले गईं।
पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने मामले की सूचना थाना वेव सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर चोरों को चिन्हित करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।