फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की जोरदार टक्कर: दोनों बाइक के उड़े परखच्चे, हवा में उछल दूर गिरे बाइकर; वीडियो देख सहम जाएंगे आप

Tue, 23 Sep 2025 09:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी

सार

बाइक टकराने की आवाज सुनकर टाटा कम्पनी के वर्कर व राहगीर मौके पर दौड़ पड़े, राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
दो बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाबद स्थित मसूरी क्षेत्रांतर्गत भूड़गढ़ी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। घटना में बाइकों के परखच्चे उड़ गए, जबकि एक किशोर हवा में उछलकर काफी दूर जाकर गिरा, दूसरी बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गये। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल हुए वीडियो को देखकर लोग भी सहम गए। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूड़गढ़ी मसूरी निवासी 17 वर्षीय नितेश पुत्र नानक सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे अपनी यामाहा आर 15 पर एनएच-नौ से भूड़गढ़ी की तरफ जा रहा था जब वह नाले के पास टाटा टेल्को कम्पनी के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और नितेश हवा में उछलकर दूर जा गिरा, यामाहा बाइक कई पलटे खाकर दूर जा गिरी। 

बाइक टकराने की आवाज सुनकर टाटा कम्पनी के वर्कर व राहगीर मौके पर दौड़ पड़े, राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि दूसरी बाइक पर भी दो किशोर सवार थे जो मसूरी के मुगल गार्डन कॉलोनी के रहने वाले बताए गए हैं। 
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि घटना के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो रहा है। नितेश निवासी भूडगढ़ी का पता चला है, बाकी दोनों घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें