फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: लघुशंका करने के लिए चालक ने रोका ई-रिक्शा, वापस आया तो न सवारी मिलीं और न गाड़ी, पुलिस को बताई आपबीती

Tue, 23 Sep 2025 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)

सार

पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने मामले की सूचना थाना वेव सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत पेट्रोल पंप पर ई-रिक्शा खड़ा कर लघुशंका को चालक चला गया, इस बीच ई-रिक्शा में बैठी सवारी ई-रिक्शा लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत दिनदहाड़े ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है। लालकुंआ राधा विहार कॉलोनी निवासी प्रेमपाल पुत्र दाताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे अपना ई-रिक्शा लेकर बम्हैटा से लाल कुआं की ओर जा रहा था। रास्ते में जब वह एचपी पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर अपना ई-रिक्शा खड़ा करके लघु शंका करने गया, तभी ई-रिक्शा में बैठी सवारियां मौके का फायदा उठाकर ई-रिक्शा चोरी कर ले गईं। 
विज्ञापन

पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने मामले की सूचना थाना वेव सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर चोरों को चिन्हित करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें