फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खाने के पैसे मांगे तो रेस्टोरेंट कर्मचारी पर तान दी पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम में खाने के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को पीएससी में तैनात कर्मचारी का बेटा बताकर कर्मचारी को गाली भी दी। मामले में रेस्टोरेंट मालिक मोहित डागर ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहित डागर ने बताया कि उनका गोविंदपुरम में पीएसी चौक के पास रेस्टोरेंट है। रात करीब 12 बजे उनके यहां प्रशांत नाम का एक युवक आया। मांगने पर उसने खाने-पीने से जुड़ी सामग्री आरोपी को दे दी। इसके बदले भुगतान को कहने पर उसने कर्मचारी को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने कर्मचारी पर पिस्टल तान दी। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में भी कैद हो गया। आरोपी ने धमकी दी कि उसकी मां पीएसी में तैनात है, वह कुछ नहीं कर सकता है। मामले में मोहित डागर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी कवि नगर स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें