मुरादनगर। जिला पंचायत मार्केट में दुकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 11.70 लाख रुपये हड़प लिए। चौपाल वाली कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह एक दुकान की तलाश कर रहे थे। नवंबर 2023 में उनकी मुलाकात प्रवीण कुमार व सुरेंद्र पाल निवासी शीतलपुरी कॉलोनी से हुई। दोनों ने इंदिरा मार्केट/जिला पंचायत मार्केट में अपनी एक दुकान बताते कहा कि हम उसे बेच रहे हैं। जनवरी 2024 में दुकान देखने के बाद उसका सौदा 28 लाख रुपये में तय हुआ। अजय ने एडवांस के तौर पर 11.70 लाख रुपये दे दिए बाकी रकम बैनामा होने के समय देना तय हुआ। सितंबर 2024 तक दुकान के बैनामा का समय तय हुआ। आरोप है कि समय बीतने के बाद भी दोनों ने बैनामा नहीं किया, रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्रवीण व सुरेंद्र पाल पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद