मोदीनगर। भोजपुर के गांव त्यौड़ा-7 बिस्वा में गाली देने का विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड मारकर युवक अफसर का सिर फोड़ दिया। अफसर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव त्यौड़ी-7 बिस्वा निवासी अफसर ने बताया कि गांव निवासी युवक मेहराज अली उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। अफसर बीती शनिवार रात कहीं से घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में मेहराज अली ने अफसर को जबरन रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर मेहराज ने अफसर के सिर में लोहे की रॉड मार दी। लहूलुहान अफसर वहीं गिर गया। लोगाें की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां सेे भाग गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेहराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।