फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थूक वाली मसाज: सैलून वाले ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर लगाई क्रीम, आरोपी अरशद गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 12:38 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

थूक वाली रोटी के बाद अब थूक वाली मसाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाजियाबाद के एक सैलून में अरशद नाम का शख्स ग्राहकों को क्रीम में थूक मिलाकर चेहरे पर मसाज करता था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सैलून कर्मी अरशद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्र में सैलून का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सैलूनकर्मी ग्राहक के मुंह पर क्रीम के साथ थूक लगाकर मसाज करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वेव सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें सैलूनकर्मी क्रीम पर थूककर ग्राहक के मुंह पर मसाज करता नजर आया। आरोपी सैलूनकर्मी की पहचान अरशद अली निवासी असलम कालोनी डासना के रूप में हुई।

अरशद वेव सिटी के सेक्टर-पांच स्थित लेवल अप सैलून का कर्मचारी है। लोगों की शिकायत है कि वह हाथों पर क्रीम लगाने के बाद उस पर थूककर मसाज करता है। अज्ञात युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन




एसीपी ने बताया कि बीएनएस के अंतर्गत आरोपी अरशद अली के खिलाफ जानलेवा बीमारी के संक्रमण फैलाने की धारा 271 व जानबूझकर संक्रमण फैलाने की धारा 272 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आगे बताया कि आरोपी को ड्रीम होम सोसायटी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। क्रीम पर थूक लगाकर मसाज करने वाला सैलून कर्मी अरशद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें