फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर की राहत के बाद फिर छाया कोहरा, 40 ट्रेनें लेट

Fri, 23 Dec 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  सप्ताह भर की राहत के बाद मौसम का मिजाज शुक्रवार से फिर बदल गया है। शुक्रवार सुबह कोहरा रहा, दोपहर को थोड़ी देर के लिए सूरज निकला लेकिन शाम चार बजे के बाद से ही फिर कोहरा शुरू हो गया। धीरे-धीरे सुधर रहा ट्रेनों का शेड्यूल घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को फिर बिगड़ गया। इसकी वजह से 40 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से शुक्रवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक गाजियाबाद समेत एनसीआर क्षेत्र में कोहरा रहेगा। हवा की गति कम होने से कोहरा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि जम्मू, पाकिस्तान क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों में कम होने की वजह से अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों में आने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसका असर तीन-चार दिनों बाद मैदानी क्षेत्रों में भी आ सकता है।
विज्ञापन


ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल
पूर्वांचल और पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरा बढ़ने की वजह से ट्रेनें भी देरी से दौड़ रही हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली की ओर आने वाली 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। उन्होंने बताया कि कई ट्रेनों को री-शेड्यूल कर रवाना किया गया। नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस को दोपहर 3:50 बजे की बजाय रात 8:30 बजे रवाना किया गया।

आनंद विहार-गरीबरथ एक्सप्रेस 10:50 घंटे, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-जोगबनी एक्सप्रेस दोपहर दो बजे की बजाय शाम 4:14 बजे, श्रमजीवी एक्सप्रेस को एक घंटा, विक्रमशिला एक्सप्रेस को 3:20 घंटे, आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस दो घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे, महामना एक्सप्रेस 1:30 घंटे देरी से रवाना की गई। इसके अलावा दिल्ली की ओर आने वाली अधिकांश ट्रेनें लेट रहीं।

दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस को किया री-स्टोर
कोहरे के सीजन की वजह से रेलवे ने रद्द की दिल्ली-फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस को फिर से पटरी पर उतार दिया है। यह ट्रेन री-स्टोर कर दी गई है। हालांकि गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली बाकी ट्रेनें अभी 15 जनवरी तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें