फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बदलेगा मौसम, कल से फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हल्के कोहरे के बीच रविवार को सवेरे साढ़े आठ बजे धूप खिल गई। इसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि, रात में शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सोमवार की रात से मौसम के फिर करवट बदलने की स्थिति बन रही है। 27 जनवरी को तेज हवा चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आज सोमवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तड़के थोड़ा कोहरे का असर दिखेगा, लेकिन दृश्यता इतनी कम नहीं होगी। दिन में धूप निकलेगी और आधी रात के बाद बादल छाएंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हवा चलने से सर्दी ज्यादा महसूस होगी। 28 जनवरी को भी बारिश हो सकती है। तापमान में स्थिरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें