फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जगह-जगह हुआ जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शुक्रवार की दोपहर और शनिवार की सुबह हुई बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम की टीम पूरे दिन सड़कों से पानी निकालने के लिए जुटी रही। निगम की ओर से शहर में जलभराव वाले 50 स्थानों को चिह्नित किया गया है। गोशाला अंडरपास में जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहिया वाहनों के बंद होने से लोगों को पानी में उतरकर जाना पड़ा। बारिश के चलते गोविंदपुरम सी ब्लाक, बी ब्लाक, गांधीनगर, संजयनगर, कविनगर, नेहरूनगर, पटेल नगर, शास्त्रीनगर, प्रतापविहार, कैलाभट्ठा, कर्पूरीपुरम, राजनगर एक्सटेंशन, हिंडन अंडरपास, बुलंदशहर रोड, कमला नेहरूनगर, एनएच नौ सर्विस रोड, लालकुआं अंडरपास समेत कई स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर नगर निगम की ओर से मोटर लगाकर पानी निकाला गया। सबसे विकट स्थिति लालकुआं अंडरपास के पास थी। यहां दोपहर करीब एक बजे तक पानी निकालने के लिए नगर निगम की टीमें लगी रहीं।
जलकल के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि बारिश के चलते जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है। बारिश के बाद मोटर लगाकर सड़कों से पानी निकाल दिया गया था। दोपहर तक शहर में जलभराव की समस्या कम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें