गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार, अमित प्रताप सिंह, रविंद्र चंद्र पंत, जयवीर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, कुलदीप कुमार, राजबीर सिंह, राजेश कुमार, ऐशवीर सिंह, सुभाषचंद्र पांडेय, रूप किशोर निगम और विजयकांत मिश्रा को विभिन्न स्थानों पर उनकी तैनाती से क्राइम ब्रांच इंवेस्टीगेशन टीम में शामिल किया है। इसी तरह साइबर अपराध की जांच में तेजी लाने के लिए साइबर क्राइम थाने को 12 अतिरिक्त निरीक्षक दिए गए हैं। इनमें महिला निरीक्षक अंकित वर्मा, पवन कुमार, अनिल यादव, मनीष बिष्ट, राजेश कुमार, लालबाबू मिश्रा, संजीव सिंह चौहान, प्रवीण सिंह, दिनेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह और पंकज कुमार को साइबर क्राइम इंवेस्टीगेटिंग टीम में शामिल किया गया है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार अत्री को क्राइम ब्रांच से अंकुर विहार थाने में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया है। इंदिरापुरम थाने के अतिरिक्त निरीक्षक रजनीश कुमार को लिंक रोड थाने का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। एसीपी लोनी कार्यालय से इंस्पेक्टर अरूण कुमार को कविनगर थाने में अतिरिक्त निरीक्षक, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर कमल किशोर को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, एसीपी वेव सिटी कार्यालय में तैनात नेहा चौहान को फील्ड यूनिट प्रभारी और एसीपी लोनी कार्यालय में तैनात दिनेश कुमार को कौशांबी थाने का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है।